चांदी के हाथी से जुड़ी ऐसी कुछ टिप्स
हिंदू धर्म में चांदी को बेहद शुद्ध और प्रभावशाली धातु माना गया है। चांदी का उपयोग गहने, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि बनाने के काम में होता है। इसके अलवा भी चांदी के कई उपयोग हैं। ऐसा माना जाता है कि चांदी भगवान शंकर के नेत्रों से उत्पन्न हुई थी।
हिन्दू धर्म में हाथी को एक पवित्र माना जाता है। क्योंकि इसे भगवान श्रीगणेश का प्रतीक माना जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं चांदी के हाथी से जुड़ी ऐसी कुछ टिप्स, जिनको अपनाने से मनुष्य के दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।
1. चांदी का हाथी
चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार चांदी औ हाथी दोनों ही नेगेटेविटी को खत्म करके पॉजिटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. घर में रखें चांदी का हाथी
चांदी से बना हाथी यदि घर या ऑफिस में रखा जाए तो सभी दोषों का नाश होता है, जिससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनती है।
3. धन वृद्धि का उपाय
छोटा या बड़ा चांदी का हाथी यदि घर या ऑफिस की टेबल पर रख दिया जाए तो कामों में तरक्की मिलती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
4. तिजोरी या गल्ले में रखें
घर या दुकान की टेबल के अलावा चांदी का हाथी वहां की तिजोरी या गल्ले में रखना भी काफी शुभ होता है। चांदी के हाथी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर रखने से शुभ फल मिलते हैं।
5. हाथी का जोड़ा
यदि पति-पत्नी के कमरे में चांदी के हाथी का जोड़ा रखा जाए तो ये धन लाभ के साथ-साथ प्यार और अपनेपन भी बढ़ाता है। चांदी के हाथी जोड़े को कमरे की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।